पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है। आज 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
- नियमित पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर
- बढ़ोतरी के बाद: ₹97.91
- प्रीमियम पेट्रोल: ₹102 से ₹104 प्रति लीटर
- बढ़ोतरी के बाद: ₹105.14 से ₹107.14
- नियमित डीज़ल: ₹87.67 प्रति लीटर
- बढ़ोतरी के बाद: ₹90.78
इस संबंध में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने बताया कि यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी के कारण की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि इस बढ़ोत्तरी संबंधित ई मेल पेट्रोल पंप संचालकों को मध्य रात्रि पेट्रोल कंपनियों द्वारा की गई है। जिसमें शुक्रवार सुबह छह बजे से यह बढ़ोत्तरी होगी।
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के निवासियों पर इस मूल्यवृद्धि का सीधा असर पड़ेगा, खासकर दैनिक यात्रा करने वालों, ट्रांसपोर्टरों और छोटे व्यवसायियों पर, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
पेट्रोल के दाम
- राजधानी देहरादून में पेट्रोल के दाम दो रुपए 68 पैसे बढ़कर 96 रुपए 23 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
- हरिद्वार में पेट्रोल के दाम दो रुपए 72 पैसे बढ़कर 95 रुपए 41 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
- नैनीताल में पेट्रोल के दाम तीन रुपए 19 पैसे बढ़कर 96 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
यहां पेट्रोल मिल रहा सबसे महंगा
वहीं उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में करीब तीन रुपए की बढ़ोतरी होने से सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल बिक रहा है। यहां प्रति लीटर पेट्रोल 98 रुपए के करीब मिल रहा है।
डीजल के दाम
- देहरादून में डीजल के दाम दो रुपए 91 पैसे बढ़कर 91 रुपए 35 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
- हरिद्वार में डीजल के दाम तीन रुपए 10 पैसे बढ़कर 90 रुपए 63 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
- नैनीताल में डीजल के दाम तीन रुपए 24 पैसे बढ़कर 91 रुपए 27 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
यहां डीजल मिल रहा सबसे महंगा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में तीन रुपए एक पैसे बढ़कर डीजल सबसे महंगा हो गया है। यहां डीजल की नई कीमत 92 रुपए 68 पैसे हो गई है।
