रुद्रपुर, 14 मई 2026। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईंट भट्टों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने, बाल विवाह रोकथाम तथा स्कूल छोड़ चुके बच्चों के पुनर्वास को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
सीडीओ ने बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया कि विभिन्न ईंट भट्टों का निरीक्षण कर वहां कार्यरत श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिए कि ड्रॉपआउट बालक-बालिकाओं के हॉटस्पॉट क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर उनके पुनर्वास हेतु प्रभावी रणनीति तैयार की जाए।
बैठक में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता रोस्टर जारी करने, बाल विवाह प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करने तथा विद्यालयों में “गुड टच-बैड टच” विषय पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने जानकारी दी कि अप्रैल और मई माह में चार बाल विवाह रुकवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में बाल विवाह और गुड टच-बैड टच विषयों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
बैठक में डॉ. रत्नेश, चंद्रकला राय, गौरव टागरा, उमेश सिंह, जितेंद्र कुमार तथा चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर चाँदनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित
