हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स की खबर का असर: दूध में थूकने के आरोप में दूधिया गिरफ्तार

Spread the love



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। रविंद्र नगर के वार्ड नंबर 35 में दूध बांटने के दौरान दूध के केन में थूकने के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित दूधिया शाहिद अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
बुधवार दोपहर दूध बांटने पहुंचे शाहिद अली पर आरोप है कि उसने दूध के केन को मुंह के पास ले जाकर उसमें थूका और इसके बाद घर-घर दूध बांटने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को अपने साथ चौकी ले गई।
मामले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जोगेंद्र सिंह ने आवास विकास चौकी में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शाहिद अली, निवासी सितौर खजूरिया, रामपुर (उत्तर प्रदेश) बताया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपित शाहिद अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कथित थूकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
इस पूरे मामले को हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स के संपादक अवतार सिंह बिष्ट की खबर का असर अब कार्रवाई के रूप में सामने आया है।


Spread the love