उस पर हमला तब किया गया जब वह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में चारा काटने गई थी।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
इस घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रदर्शन कर संयुक्त मजिस्ट्रेट, कोतवाल और वन विभाग की टीम को बंधक बना दिया और डीएफओ गढ़वाल का घेराव किया।

हालांकि वन विभाग के शूटरों ने चार घंटे के भीतर आत्मरक्षा में गुलदार को ढेर कर दिया। प्रदेश में वन्यजीवों के हमले में यह 32वीं मौत है, जबकि 63 लोग घायल हो चुके हैं।

घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। 60 वर्षीय प्रभा देवी खेत में घास काट रही थी, जहां घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और घसीटकर एक खंडहर मकान में ले गया।

गुलदार की दहाड़ सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गदेरे के समीप प्रभा रावत का सिर देखकर दंग रहे गए, जबकि धड़ खंडहर मकान में क्षतविक्षत पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे। वन विभाग की टीम भी पहुंची। डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि गुलदार खंडहर के पास ही आवाजाही कर रहा था, जिससे उसके फिर से हमला किए जाने की आशंका बनी हुई थी।

शूटरों ने पहले गुलदार को ट्रेंकुलाइज किए जाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शूटरों ने ढेर कर दिया। गुलदार को रेस्क्यू कर नागदेव रेंज लाया गया है। गुलदार नर वयस्क है।
जनवरी से अब तक वन्यजीवों के हमलेवन्यजीवमौतेंघायलगुलदार1431हाथी0501बाघ1100भालू0121सुअर0010मगरमच्छ0101
