रुद्रपुर में 23 अगस्त को खेलो इंडिया अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग, 20 टीमों की 100 बालिका खिलाड़ी लेंगी हिस्सा

Spread the love

द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित खेलों इंडिया अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग का आयोजन दिनाँक 23 अगस्त 2026 को प्रात: 9:30 बजे से रुद्रपुर में आयोजित किया जा रहा है. जिला ओलंपिक संघ उधम सिंह नगर के अध्यक्ष एवं पूर्व क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय,नैनीताल डॉ.नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रुद्रपुर सिटी की विभिन्न विद्यालयों की 20 टीमों के लगभग 100 बालिका खिलाड़ी रेगु इवेंट में प्रतिभाग करेगी. । डॉ शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम के द्वारा महिला खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है.


प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी, पंजीकरण एवं अन्य आवश्यक विवरण के लिए जिला ओलंपिक संघ उधम सिंह नगर के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र शर्मा से मोबाइल नंबर 94120 38602 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।


Spread the love