ड्रग्स जैसे धंधों से मोटी कमाई करते हुए उसने पाकिस्तान की आईएसआई और सरकार में तगड़ी पैठ बना रखी है। फरीदी का कहना है कि उसने डी-कंपनी में शामिल होकर खुद दाऊद के रहन-सहन और आपराधिक नेटवर्क को देखा है।
अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर
पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कामरान फरीदी ने एक मीडिया के साथ बातचीत में दावा किया कि वह 1995 में FBI से जुड़े थे। इसके बाद वह वर्षों तक अलग-अलग देशों में कई तरह के मिशनों में शामिल रहे। साल 2009 में FBI ने उसे दाऊद के गिरोह में घुसपैठ करने का काम सौंपा। उसे इस काम में ना सिर्फ अमेरिकी एजेंसी से जुड़ाव बल्कि अपनी पाकिस्तानी पहचान भी छुपाकर रखनी थी। उसने ये काम किया और काफी समय तक दाऊद को करीब से देखा।
दाऊद जी रहा ‘शाही जिंदगी’: फरीदीफरीदी ने बताया कि उसने खुद को रूसी माफिया का सदस्य बताकर डी कंपनी में एंट्री ली थी। उसने जल्दी ही गुट के सीनियर लोगों का भरोसा जीत लिया। इसमें एक अहम नाम दाऊद के करीबी जाबिर मोतीवाला का था। जाबिर ने ही उसे कराची में दाऊद से मिलवाया था। फरीदी का कहना है कि 2018 में लंदन में उसने ही जाबिर को गिरफ्तार कराया था।
कामरान फरीदी का कहना है कि भारत की हिट लिस्ट में होने और सुरक्षा संबंधी तमाम खतरों के बावजूद दाऊद शानदार जिंदगी जी रहा है। कराची में उसका रहन-सहन एकदम शाही अंदाज का है। दाऊद अक्सर लोगों के सामने खुद को धार्मिक दिखाने की कोशिश करता है लेकिन निजी जिंदगी में वह मुजरा देखता है। वह कोकीन का नशा भी खूब करता है।
महंगी शराब और नशाफरीदी ने आगे कहा, ‘दाऊद ऐसा इंसान नहीं है, जो दिन में पांच बार नमाज पढ़ता हो और नशे या औरतों से दूर रहता हो। वह पहले खूब शराब पीता था। शराब कम करने पर उसने कोकीन लेना शुरू किया। एक दफा तो उसने बहुत महंगी शराब की बोतल मंगवाई थी। इस बेहद खास शराब की बोतल की कीमत 1.78 लाख रुपए थी।
पाकिस्तान के रहने वाले 54 वर्षीय फरीदी ने दावे किए हैं। फरीदी को खुद भी अमेरिका में कई मुकदमों का सामना करना पड़ा है और वह काफी समय जेल में रह चुके हैं। फरीदी से पहले भी दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में होने के दावे सामन आते रहे हैं। माना जाता है कि वह कराची के क्लिफ्टन में एक शानदार घर में भारी सुरक्षा के बीच रहता है।
मुंबई का रहने वाला है दाऊददाऊद इब्राहिम मुंबई के भिंडी बाजार का रहने वाला है। अभी भी उसका पुराना घर इस मुहल्ले में हैं और उसके कई रिश्तेदार मुंबई में रहते हैं। दाऊद इब्राहिम ने 70 के दशक में मुंबई में आपराधिक गतिविधियों के लिए पहचान बनाई और जल्दी ही वह अंडरवर्ल्ड का सबसे बड़ा डॉन बन गया।
दाऊद इब्राहिम को मार्च 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों का मास्टरमाइंड माना जाता है। इन धमाकों में कम से कम 250 लोगों की मौत हुई थी। दाऊद पर विस्फोटक और हथियार जुटाने के आरोप हैं। वह धमाकों से पहले देश छोड़कर भाग गया था। ऐसे में भारतीय एजेंसियों को दाऊद की तलाश है।

