उ त्तराखंड के चमोली जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चमोली जिले में बिरही-निजमुला मार्ग पर गाड़ी गांव के पास एक कार के 300 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

यह घटना शुक्रवार को शाम करीब 6.30 बजे हुई। सूचना मिलने पर चमोली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

चमोली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) सर्वेश पंवार ने बताया कि चमोली थाने को सूचना मिली कि काले रंग की एक ऑल्टो के10 कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूके11 बी 3638 है, निजमुला घाटी के गाड़ी गांव के पास सड़क से नीचे गिर गई है। यह कार पगना गांव में एक शादी समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान चालक का इस पर नियंत्रण खो गया और कार सड़क से उतर कर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे। सभी गोलिम गांव के रहने वाले थे। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद है। राहत कार्य जारी है। मृतकों की लाशों को निकालने के प्रयास जारी हैं। पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की छानबीन जारी है। पुलिस की जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे की असल वजह क्या थी।

खबर अपडेट हो रही है

Read more news like this on
livehindustan.com