वहीं विधायक के समर्थन इसका बचाव कर रहे हैं. कुल मिलाकर इसको लेकर सोशल मीडिया का माहौल गरमाया हुआ है.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
आइए जानते हैं कि मामला क्या है? विधायक के भतीजे को कैसे बिना भर्ती निकाले नौकरी मिल गई? किस विभाग से जुड़ा ये मामला है?
आउटसोर्स में JE बना विधायक का भतीजा, 35 हजार सैलरी
असल में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष बॉबी पंवार ने साेशल मीडिया में इस भर्ती को लेकर मोर्चा खोला हुआ है. बाॅबी पंवार ने आरोप लगाया है कि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के भतीजे आकाश चौहान को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में जूनियर इंजीनियर (JE) आउटसोर्स के तौर पर तैनाती दी गई है और उसका वेतन 35 हजार रुपये महीना है.
बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष बॉबी पंवार क कहना कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2025 के तहत इस भर्ती को लेकर सूचना मांगी गई थी. प्राप्त सूचना में पता चला है कि इस पद को भरने के लिए न ही कोई विज्ञापन जारी किया और न ही परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित हुआ. सीधे विधायक के भतीजे को इस पद पर नौकरी दी गई.

Boby Panwar Fb Post
ये भ्रष्टाचार, निरस्त हो नियुक्ति
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष बॉबी पंवार ने इसको लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखा है, जिसमें इसे भ्रष्टाचार बताते हुए ऐसी भर्ती को तत्काल निरस्त करने की मांग की है. साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.पंवार ने लिखा है किलाखों युवा नौकरी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन परिवार के सदस्य को 35,000 रुपये महीने की सैलरी वाली सरकारी नौकरी आसानी से मिल जाती है.
Internship: जल शक्ति मंत्रालय में करें इंटर्नशिप, 15,000 रुपये का स्टाइपेंड भी मिलेगा

