

रुद्रपुर,कल 2 मई को शिव नगर स्थित चामुंडा मंदिर के सामने इंडियन पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव की पूर्व संध्या पर रुद्रपुर में विशाल श्री श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ट्रांजिट कैंप स्थित फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—ट्रांजिट कैंप मुख्य मार्ग, शिवनगर, झील के सामने, किच्छा बायपास, डीडी चौक, अग्रसेन चौक, गांधी पार्क, महाराजा रणजीत सिंह चौक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी रोड एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर—से होती हुई गल्ला मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची।
मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत निशान यात्रा शिव नगर स्थित संकीर्तन स्थल तक पहुंची। यात्रा में महाकाल बैंड और बाबा श्याम का दिव्य रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनकी अनुपम छटा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस भव्य आयोजन में महंत सोमनाथ जी, महंत अशोक नाथ जी, राजकुमार ठुकराल, संजीव गुप्ता, विकास बंसल, सुशील गाबा, संजय ठुकराल, ममता रानी, रणजीत राणा, पंडित राकेश शर्मा, शुभम दास, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, हिमांशु मारवाड़ी, गगन ग्रोवर, करू मंडल, सुनील जालिम, हिम्मत राम कोली, संजय पाठक, विपिन सक्सेना, बाबूराम प्रजापति, सुरजीत गुप्ता, फतेहचंद बंसल, श्रीनिवास गुप्ता, अनुज गंगवार, अजय गुप्ता, बृजेश गुप्ता, अनिल पाल, प्रकाश गुप्ता, पवन पाल, आकाश जाटव, अर्जुन गुप्ता, सुनील पाल, अंकुश परमार, अवनीश पाल, नमन गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, भानु यादव, सुनील यादव, अंशुल पाल, पवन पाल, महेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, डॉ. ललित पाल, सचिन सक्सेना, विशाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यात्रा में महिलाओं और बच्चों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जो हाथों में रंग-बिरंगे निशान झंडे लेकर भक्ति में लीन नजर आए। “हारे के सहारे, खाटू श्याम हमारे” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।
यह निशान यात्रा रुद्रपुर में आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का भव्य उदाहरण बनकर उभरी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)




