उ त्तराखंड में एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है पुलिस भी दंग रह गई। रुद्रपुर में ब्वॉयफ्रेंड मुश्ताक ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला रेत कर बेरहमी से मर्डर कर दिया। हत्या के बाद मुश्ताक ने सिर को धड़ से अलग कर फेंक दिया।

Spread the love

पुलिस ने हत्यारोपी मुश्ताक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उधमसिंहनगर जिले के सितारगंज के रहने वाले एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने सिर को धड़ से अलग कर कट्टे में रखकर नदन्ना नहर के साइफन में फेंक दिया। बुधवार को हरियाणा पुलिस ने खटीमा पुलिस की मदद से युवती का धड़ साइफन से बरामद कर लिया है, जबकि सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

सिर की तलाश के लिए पुलिस अब गोताखोरों की मदद लेगी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी लड़ने ने एक अन्य लड़की से शादी कर ली थी। शादी का विरोध करने पर हत्यारोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड उसका मर्डर कर दिया। बुधवार को हरियाणा पुलिस हत्यारोपी मुश्ताक पुत्र अली अहमद निवासी गौरीखेड़ा सितारगंज को दोपहर डेढ़ बजे खटीमा लेकर पहुंची।

हरियाणा पुलिस ने बताया कि मुश्ताक ने 37 वर्षीय पूजा विश्वास पुत्री अरविंद विश्वास निवासी बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता की 16 नवंबर 2024 को हत्या कर शव नदन्ना नहर में फेंक दिया है। हरियाणा पुलिस की बात सुनते ही कोतवाली में हड़कंप मच गया। एसएसआई विनोद जोशी, चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार पुलिस टीम के साथ हत्यारोपी के बताए गए स्थान पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय गोताखारों की मदद से लगभग ढाई बजे नदन्ना नहर के साइफन से लड़की का एक कट्टे में चादर में लिपटा सड़ा-गला धड़ बरामद किया। पुलिस दो घंटे तक सिर की तलाश करती रही, लेकिन सिर बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि लड़की की 19 दिसम्बर 2024 को थाना सेक्टर पांच गुरुग्राम हरियाणा में उसकी बहन प्रमिला विश्वास ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जबकि हत्यारोपी मुश्ताक ने बताया कि उसने पूजा की हत्या 16 नवंबर की रात को कर दी थी। कोतवाल खटीमा मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि लड़की और हत्यारोपी मुश्ताक के बीच प्रेम संबंध चल रहा था।

मुश्ताक शादी नहीं करना चाहता था। प्रकाश में यह आया है कि युवक ने एक अन्य युवती से विवाह कर लिया है। प्रेमिका के विरोध करने के कारण मुश्ताक ने उसकी हत्या कर दी। हरियाणा पुलिस चार माह से आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को सितारगंज से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की जांच हरियाणा पुलिस कर रही है।

कट्टे में चादर में लिपटा सड़ा-गला धड़

पुलिस की छानबीन में पुलिस को मृतका का धड़ एक कट्टे के अंदर चादर में लिपटा हुआ मिला था। धड़ पूरी तरह से सड़ और गल चुका है और बदबू भी आ रही थी। पुलिस सूत्रों की बात मानें तो हत्यारोपी मुश्ताक ने पिछले साल नवंबर महीने में पूजा का बेरहमी से मर्डर कर दिया था।

पूजा मंडल के पहले पति से हैं दो बच्चे

नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी निवासी पूजा मंडल की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व रतनफार्म शक्तिफार्म में हुई थी। पूजा का पति मकानों में शटरिंग का कार्य करता था। उसके 15 वर्ष व 13 वर्ष के दो बच्चे भी हैं।

जो शक्तिफार्म में रहते हैं। पूजा काम करने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम चली गयी। बताया जाता है पहले वह घरों में काम करती थी। बाद में मसाज पार्लर में काम करने लगी। वर्ष 2019 में उसने पहले पति से तलाक ले लिया था।

हरियाणा पुलिस ने कई जगह की छापेमारी

हरियाणा पुलिस ने उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में कई जगह छापेमारी की कार्रवाई की। मृतका का शरीर मिलने के बाद पुलिस ने सिर के लिए सर्च अभियान भी चलाया। नहर में सिर की तलाश के लिए पुलिस अब गोताखोरों की मदद लेगी।


Spread the love