उ त्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बहुत ही ज्यादा शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्राइवर समीर अब्बास ने लड़की का रेप करने के बाद उसका अश्लील वीडियो भी बना डाला। रेप करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया।

इस हैवानित के बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो अरोपी अब्बास ने उसके साथ अपने 5 दोस्तों से भी दरिंदगी की।

अब्बास के पांच दोस्तों ने भी उसका रेप किया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देहरादून के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक लड़की ने छह लोगों पर रेप करने का केस दर्ज करवाया। आरोपी 2020 से उसके साथ जबरन शारीरिक रिश्ते बना रहे थे।

शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की ने तहरीर में बताया कि समीर अब्बास नाम का युवक उनका ड्राइवर था। 26 दिसंबर 2020 को आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और रेप किया।

इसका अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी के दोस्त जमीर अब्बास, आदिल अब्बास, उबैद अब्बास, बेबी अब्बास और वसीम ने भी युवती से दुष्कर्म किया।

आरोप है कि इस मामले में एक महिला दीपा शुक्ला ने आरोपियों का साथ दिया। पीड़िता की शिकाय पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Advertisement