रुद्रपुर: जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना के लिए प्रशासन की अपील, 24 अप्रैल तक करें ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी

Spread the love


रुद्रपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य तेजी से जारी है। इस क्रम में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने आमजन से निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है, जो 24 अप्रैल तक जारी रहेगी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


अपर जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in⁠� पर जाकर अपने मकान एवं परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने इसे एक सरल और पारदर्शी प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि जनगणना कार्य को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे स्वेच्छा से इस प्रक्रिया में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें और जनगणना 2027 को सफल बनाने में सहभागी बनें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love