व्यापारियों का कहना है कि इस फैसले से रोजाना 50 लाख से ज्यादा नुकसान का अनुमान है। नेपाल सरकार ने अपने देश में पर्याप्त उत्पादन होने का हवाला देते हुए भारत से होने वाली फल और सब्जियों की सप्लाई पर अचानक रोक लगा दी है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
इससे टनकपुर और बनबसा समेत पिथौरागढ़ के व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया, करीब एक हफ्ते से सब्जियों के साथ आम और लीची समेत अन्य फलों को भी बॉर्डर पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बताया कि पीलीभीत और बरेली मंडी से बनबसा तक फल और सब्जियों की खेप पहुंचती है। यहां से शारदा बैराज होकर नेपाल माल जाता है। अब सप्लाई बंद हो चुकी है। उन्होंने रोजाना 50 लाख से अधिक के नुकसान का दावा किया है।
