पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर सवाल खड़े होती रहे हैं। एशिया कप 2025 में इसको लेकर सूर्य कुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम के पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर आलोचकों के निशाने पर थी।

Spread the love

कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी इसको लेकर कड़ा ऐतराज जताया। जिनमें पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह भी शामिल थे। हालांकि, हरभजन अब एक नए विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच न खेलने की सलाह देने वाले हरभजन पाकिस्तानी क्रिकेटर से हाथ मिलाने को लेकर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहनवाज दहानी हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। ये घटना अबू धाबी T10 में 19 नवंबर को खेले गए मैच की है। इस मैच में एस्पिन स्टैलियंस (Aspin Stallions) के कप्तान हरभजन सिंह ने नॉर्दर्न वॉरियर्स Northern Warriors) की ओर से खेल रहे शाहनवाज दहानी से मैच खत्म होने के बाद हाथ मिलाया। इस मैच को वॉर‍ियर्स ने 4 रनों से जीता था।


Spread the love