Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का जल्द ही अंतिम संस्कार होगा। उनकी मौत 28 फरवरी को अमेरिकी हमलों में हुई थी, जिसको तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया।

Spread the love

ईरान की सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक का ऐलान किया है। खामेनेई के जनाजे में दो करोड़ लोगों के जुटने की संभावना है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर ईरान के कई बड़े शहरों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। तेहरान के डिप्टी मेयर मोहम्मद अमीन तवाकोली-जादेह ने इस भव्य कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का ब्यौरा साझा किया है। ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB से बात करते हुए डिप्टी मेयर ने बताया कि खामेनेई की अंतिम विदाई यात्रा देश के विभिन्न प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी।

इन शहरों में निकलेगा शोक जुलूस

ईरानी मीडिया के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई का ये शोक जुलूस राजधानी तेहरान के साथ-साथ बड़े धार्मिक केंद्रों कौम और मशहद में निकाला जाएगा। इन तीनों ही जगहों पर पब्लिक रैलियां और प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी। अकेले तेहरान में मुख्य कार्यक्रम 24 घंटे से ज्यादा समय चलेगा। तेहरान प्रशासन खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा हुआ है।

Iran Ayatollah Khamenei: अंतिम विदाई देने आएंगे 2 करोड़ लोग Iran Ayatollah Khamenei (Image- Social Media)

नगर पालिका के अधिकारियों का अनुमान है कि अपने सर्वोच्च नेता को अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में करीब दो करोड़ लोग आ सकते हैं। इतनी भारी भीड़ को संभालने के लिए, उनके ठहरने के लिए साजो-सामान की तैयारियां की जा रही हैं।

Ayatollah Ali Khamenei Funeral Date: जून के तीसरे हफ्ते में हो सकता है अंतिम संस्कार

इससे पहले मार्च की शुरुआत में प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि भारी भीड़ की संभावना के कारण तुरंत अंतिम संस्कार करना मुमकिन नहीं है। अब सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, यह कार्यक्रम जून में आयोजित किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि जून के तीसरे सप्ताह में अंतिम संस्कार हो सकता है, हालांकि अभी आधिकारिक और निश्चित तारीख की घोषणा होना बाकी है।


Spread the love