नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद


रुद्रपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru की पुण्यतिथि पर बुधवार को शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी क्लब पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने संयुक्त रूप से किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं विचारों पर प्रकाश डाला।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और विकास की मजबूत दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि स्वतंत्र भारत को मजबूत आधार देने में नेहरू जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने शिक्षा, उद्योग, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में जो नींव रखी, उसी का परिणाम है कि आज भारत विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों, युवाओं और देश के भविष्य को लेकर सदैव चिंतित रहते थे। उन्होंने देश को आधुनिक सोच और प्रगतिशील विचारधारा दी। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी को नेहरू जी के आदर्शों को आत्मसात कर देशहित में कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में पार्षद जितेश शर्मा, गौरव खुराना, जमुना प्रसाद कोली, किशन टम्टा, सतीश कुमार, विजय गुप्ता, राहुल, बबलू सागर, देवेंद्र कुमार, प्रीति साना, ज्योति टम्टा, मोहन कुमार, जयदेव मिस्त्री, सपन, सुनील चुघ, बाबू विश्वकर्मा, दिनेश कोली, राम सेवक कोली, अनुज दीक्षित, ललित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।