पंतनगर, 27 मई 2026 Gurmit Singh बुधवार को नैनीताल से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर जिलाधिकारी Nitin Singh Bhadauria, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Ganpati तथा Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology के कुलपति Shivendra Kumar Kashyap ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
महामहिम राज्यपाल ने पंतनगर में अल्प विश्राम किया, जिसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट तथा तहसीलदार दिनेश कुटौला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
