हालांकि उनके ताबड़तोड़ प्रदर्शन को देखने के बाद बीसीसीआई ने आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को एक बड़ा मौका दिया है और अचानक से इस खिलाड़ी का इंग्लैंड दौरे के खिलाफ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

दरअसल टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी अभी इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं, तो वहीं भारत की अंडर -19 टीम भी इंग्लैंड के दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को एक बार फिर से अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिला है।
बीसीसीआई मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के लिए अंडर -19 क्रिकेट टीम का ऐलान किया है। जहां अंडर -19 क्रिकेट में दो मैचों की टेस्ट और 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। 27 जून से 7 जुलाई के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए जाएगी। जबकि 12 जुलाई से टेस्ट मैचों की शुरुआत होगी।
आयुष को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
England के खिलाफ पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई की सिलेक्शन कमिटी ने जिस टीम का ऐलान किया है। उसकी कमान सीएसके के युवा बल्लेबाज आयुष को दी है।
बता दें कि आईपीएल 2025 में आयुष सीएसके टीम का हिस्सा है और इस सीजन में वह बेहतरीन खेल दिखाते हुए भी नजर आए हैं। जिसके चलते मैनेजमेंट के द्वारा यह बड़ा फैसला लिया गया है। इतना ही नहीं इस दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी का भी चयन किया गया है
इंग्लैंड अंडर 19 में टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।

