पांच जून को दारोगा (दूरसंचार) महेश कंडवाल अपने परिचितों के साथ जबरन संस्थान के अंदर दाखिल हुए और वहां काम कर रहे शिक्षकों को थप्पड़ जड़े और कुर्सियां उठाकर मारी।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
इस मामले में एसएसपी ने गंभीरता से लिया है।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि दारोगा महेश कंडवाल ने पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करते हुए शिक्षण संस्थान में शिक्षकों के साथ मारपीट व अभद्रता कर उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।
इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मारपीट में एसटीएफ के एक और दारोगा का नाम सामने आया है, जिसकी रिपोर्ट एसटीएफ उत्तराखंड को भेज दी है।
राजकीय पालिटेक्निक पित्थूवाला में दारोगा की ओर से बीते पांच जून को मारपीट का मामला सामने आया था। बेटे की हरकत पर पर्दा डालते हुए दारोगा अपने परिचितों के साथ संस्थान के अंदर दाखिल हुआ और शिक्षक व कर्मचारियों को बुरी तरह से पीट दिया।
आरोप है कि परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में पकड़े गए बेटे के समर्थन में दारोगा परिचितों के साथ अगले दिन कालेज पहुंचा और मारपीट कर डाली।
इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने छात्र व उसके दारोगा पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दारोगा की शिकायत पर चार शिक्षकों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
