देहरादून। दून के पटेलनगर क्षेत्र में एकतरफा प्यार और शादी के दबाव का मामला सामने आया है।युवती से शादी न होने की खुन्नस में राजस्थान से देहरादून पहुंचे युवक ने घर में घुसकर युवती, उसकी मां और भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Spread the love

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे कालोनीवासियों ने आरोपित को दबोच लिया और बुरी तरह पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

शादी का दबाव बनाने लगा आरोपित

मामला शिमला बाईपास से सटे रोहिणी एनक्लेव का है। पीड़ित अनुराग मैठाणी ने इस संबंध में पटेलनगर थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनकी बहन की आरोपित जयेश नंदवाना से वर्ष 2017 में दोस्ती हुई थी। बाद में आरोपित लगातार शादी का दबाव बनाने लगा। वर्ष 2020 में युवती ने शादी से साफ इनकार कर दिया। उस समय वह दिल्ली में पढ़ाई कर रही थी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बाद आरोपित देहरादून पहुंच गया और युवती के फोटो व वीडियो होने की बात कहकर परिवार पर दबाव बनाने लगा। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। इसके बाद करीब छह वर्षों तक उसका कोई पता नहीं चला।

शिकायतकर्ता के मुताबिक मंगलवार शाम करीब आठ बजे आरोपित टोपी और मास्क पहनकर उनके घर पहुंचा। वह सामान्य बातचीत करता रहा और कहा कि उसकी 28 मई को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में शादी है, जिसमें परिवार को आना है। उसने करीब आधा घंटा घर में बैठकर बातचीत की और खाना भी खाया। इसके बाद आरोपित ने अनुराग से उसे आइएसबीटी छोड़ने की बात कही।

अनुराग अपनी कार से उसे लेकर निकले। रास्ते में आरोपित ने किसी परिचित को कार्ड देने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई और अनुराग को बीयर लाने भेज दिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने कार में तीन चाकू और एक पेचकस रख दिया। कारगी चौक के पास उसने मास्क और टोपी पहन ली और चाकू निकालकर अनुराग को धमकाने लगा। इसके बाद गर्दन पर चाकू रख वापस घर ले जाने को कहा। जैसे ही कार घर के पास रुकी, आरोपित बाहर निकला और घर की ओर दौड़ पड़ा।

अनुराग की मां उसे देखकर भागीं, तभी आरोपित ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। मां को बचाने के लिए बीच में आई युवती के हाथ पर गहरा वार हुआ और उसकी मां की कमर में चाकू लग गया। बीच-बचाव में अनुराग भी घायल हो गए। इसके बाद कालोनीवासी भी वहां शोर सुनकर पहुंच गए और आरोपित को दबोच लिया। पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर निवासी जयेश नंदवाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


Spread the love