देहरादूनः फेमस हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने देहरादून पुलिस की नोटिस का जवाब देते हुए समय मांगा है. उन्होंने अपने जवाब में लिखा है कि उनके पास अभी वक्त नहीं है. वह फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं.

Spread the love

वह अभी नहीं आ सकते हैं. मासूम शर्मा के खिलाफ 12 अप्रैल को दून थाने में मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा ने स्टेज से गाली-गलौच की थी. जिसके बाद पुलिस ने उनसे 27 अप्रैल तक जवाब देने को कहा था. लेकिन उन्होंने अब जाकर पुलिस की नोटिस का जवाब दिया है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

डीएवी कॉलेज में मासूम शर्मा ने की थी गाली-गलौच
बता दें कि पिछले महीने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा उत्तराखंड के सबसे बड़े कॉलेज, डीएवी में एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने मंच पर कार्यक्रम के दौरान जमकर गाली-गलौच की थी. हालांकि यह प्रकरण जब सामने आया तब राजनीतिक मुद्दा बन गया.वहीं विवाद बढ़ता देख मासूम शर्मा ने माफी मांगी थी. लेकिन तब तक मासूम शर्मा के खिलाफ श्रीनगर गढ़वाल में शिकायत दी जा चुकी थी.

सीएम धामी भी थे कार्यक्रम में
डीएवी कॉलेज छात्रसंघ में बीजेपी से जुड़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा है. इसलिए सीएम धामी भी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. छात्रों को संबोधित करने के बाद वह लौट गए. लेकिन कुछ देर बाद ही मासूम शर्मा गाना गाते-गाते मंच से ही गाली गलौज पर उतर आए. हजारों की भीड़ के बीच मासूम शर्मा के कुछ स्टूडेंट्स का समर्थन भी मिला. इस दौरान हरिद्वार जिले से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी मासूम शर्मा के साथ मंच पर मौजूद थे.


Spread the love