शांतिपुरी नंबर दो में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और भागवत कथा का दिव्य आयोजन

Spread the love

उधम सिंह नगर के शांतिपुरी नंबर दो (भरतपुर डाम) में जोशी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का केंद्र बना हुआ है। 6 दिसंबर से प्रारंभ हुई यह कथा प्रतिदिन श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रही है। कथावाचक पं. हंसा भाई मिश्रा ‘बृजवासी’ अपने मधुर वाणी से भागवत के दिव्य प्रसंगों को जीवन्त कर रहे हैं, जिनके श्रवण के लिए रोजाना सैकड़ों भक्त पहुंच रहे हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

आज कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का अलौकिक अध्याय सुनते ही पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। देवकी-वासुदेव की तपस्या, नारायण से मिले वरदान और देवकी के गर्भ में प्रभु के अवतरण की दिव्य कथा ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। जोशी परिवार द्वारा आयोजित यह कथा न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि समाज को सत्संग, सद्विचार और आध्यात्मिक एकता से जोड़ने वाला प्रेरणादायी आयोजन भी बन गई है।

13 दिसंबर को ब्याज पूजन, हवन, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ यह दिव्य यज्ञ सम्पन्न होगा।


Spread the love