नगर निगम बोर्ड बैठक में विकास की झड़ी, शहर को नई दिशा देने के दर्जनों प्रस्ताव पारित

Spread the love


रूद्रपुर। नगर निगम की बोर्ड बैठक सोमवार को महापौर विकास शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें शहर के समग्र विकास और प्रशासनिक कुशलता को ध्यान में रखते हुए कई ऐतिहासिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में शहर के आयाम, बुनियादी ढाँचे, खेल, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण से जुड़े ऐसे निर्णय लिये गये, जिनसे आने वाले समय में रूद्रपुर की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

बैठक में निगम की आय बढ़ाने, नागरिक सुविधाएँ सुदृढ़ करने तथा कानून—व्यवस्था व अतिक्रमण पर कड़े कदम उठाने पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई। महापौर ने स्पष्ट कहा कि लिए गए निर्णयों पर अगली बैठक से पहले अधिकतम कार्य पूरा करने का लक्ष्य रहेगा


बैठक में पारित प्रमुख प्रस्ताव

🔹 किच्छा बाईपास पर नगर निगम द्वारा पेट्रोल पम्प स्थापित किया जाएगा
🔹 किच्छा रोड पर अतिक्रमण मुक्त भूमि पर आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण
🔹 वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम की स्थापना
🔹 काशीपुर बाईपास का नाम स्व. केशव बाली राम हेडगेवार के नाम पर रखा जाएगा
🔹 इंडेन गैस एजेंसी के पास नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थापित होगी
🔹 डिजिटल लाइब्रेरी व मल्टीपल ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे
🔹 शहर के पार्कों का सौंदर्यीकरण और कुछ पार्कों को वाई-फाई जोन में बदला जाएगा
🔹 अतिक्रमण से निपटने के लिए विशेष कमेटी गठन
🔹 हाउस टैक्स प्रणाली को मजबूत करने और टैक्स घोटालों पर सख्ती के निर्देश
🔹 श्वान पशु नियमावली 2025 व डेयरी नियमावली लागू
🔹 फूड वेस्ट और गोबर निस्तारण हेतु प्लांट की स्थापना
🔹 30 इलेक्ट्रिक स्कूटी और 2 JCB मशीनें स्वच्छता व टीमों के लिए खरीदी जाएँगी
🔹 8 शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र खोलने की तैयारी
🔹 शहर में CCTV, ड्रोन और सेंसर आधारित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था लागू होगी

महापौर ने कहा कि रूद्रपुर को विकास के एक मॉडल शहर के रूप में खड़ा किया जाएगा


नशा और अवैध कारोबार पर बुल्डोज़र एक्शन तेज़ होगा

बैठक में बस्तियों में बढ़ते नशे के कारोबार की शिकायतों पर व्यापक चर्चा हुई।
महापौर ने कहा—

“नगर निगम नशा माफियाओं के खिलाफ पहले भी बुल्डोजर चला चुका है, और अब ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा कारोबारियों के ठिकानों की मार्किंग कर बुल्डोज़र कार्रवाई तेज़ की जाएगी।”


अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी

नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने कहा —

अतिक्रमणकारियों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा। अभियान सिर्फ मुख्य सड़कों पर नहीं, बस्तियों के भीतर भी चलाया जाएगा। किसी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों पर FIR दर्ज होगी।”


कर्मचारियों पर महापौर की त्वरित कार्रवाई

बैठक के दौरान तीन कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की गई —

  • कर्मचारी शाहीन मलिक को विभाग बदलकर स्पष्टीकरण नोटिस दिया गया
  • एसआई कुलदीप और वाहन प्रभारी गौतम का एक माह का वेतन रोका गया
  • टैक्स कलेक्शन विभाग के सुरेश को विभाग से हटाकर स्पष्टीकरण तलब किया गया

महापौर ने कड़े शब्दों में कहा —

किसी जनप्रतिनिधि की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसेवा सर्वोपरि है।”


बैठक में उपस्थित

विधायक शिव अरोड़ा, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, रणदीप सिंह सहित सभी पार्षद और अधिकारी उपस्थित रहे।


नगर निगम बोर्ड बैठक ने रूद्रपुर के भविष्य के लिए कई बड़े और रणनीतिक निर्णय लिए हैं।
यदि प्रस्ताव अपेक्षित रफ्तार के साथ लागू होते हैं तो शहर को —
बेहतर खेल सुविधाएँ
स्मार्ट डिजिटल सुविधाएँ
स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
सुव्यवस्थित यातायात व सुंदर पार्क
बढ़ी हुई राजस्व प्रणाली
— जैसे बड़े लाभ मिलने की उम्मीद है।



Spread the love