इस साल से पीएसएल में दो नई टीमें दिखाई देंगी। इसके लिए नीलामी हुई जिसकी जिम्मेदारी अकरम के कंधों पर थी।
✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
अपनी बेहतरीन स्विंग से बल्लेबाजों को हैरान करने वाले अकरम ने स्टेज से अपने ह्यूमर से दर्शकों का मनोरंजन किया और एक ऐसा डायलॉग मार दिया जिसे सुन हर कोई हंसता ही रह गया। ये बताता है कि अकरम का सेंस ऑफ ह्यूमर कितना शानदार है।
‘बैलेंस तो खत्म नहीं हो गया’
अकरम फ्रेंचाइजियों के लिए बोलियां लगवा रहे थे। इसमें पाकिस्तान की शीर्ष टेलीकॉम कंपनियों में शामिल जैज भी थी। अकरम जब बोली के लिए आवाज लगा रहा थे तब उन्होंने कहा, “और कोई? जैज। सर बैलेंस को खत्म नहीं हो गया।” अकरम के इस डॉयलॉग को सुनकर पूरा हॉल जोर-जोर से हंसने लगा। अकरम खुद स्टेज पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जमकर हंसने लगे।
ये होंगी तो नई टीमें
जहां तक दो नई टीमों की बात है तो इसकी नीलामी पाकिस्तान की एक रियल एस्टेट कंपनी और एक अमेरिका बेस्ड एविएशन कंपनी ने खरीदी है। ओजी डेवलपर्स ने सियालकोट फ्रेंचाइजी को तकरीबन 58.38 करोड़ भारतीय रुपये में खरीदा है। वहीं एफकेएस ग्रुप ने हैदराबाद फ्रेंचाइजी को 55.57 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसी के साथ पीएसएल में अब आठ टीमें हो गई हैं। लीग के अगले सीजन की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है।🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ
