बिधायकों और नेताओं के नाम पर या उन्हीं को निशाना बनाकर ठगी करने वाले गिरोह आए दिन सुर्खियों में आते रहते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है. हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश कुमार शर्मा खुद एक ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए.

Spread the love

झारखंड के रांची में बैठे एक शख्स ने व्हाट्सएप के जरिए पुरानी मॉरिस कार बेचने का लालच देकर उनसे साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ लिए और फिर न कार दी, न पैसे लौटाए.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

विधायक के कार्यालय प्रबंधक मोहम्मद असद खान ने राजपुर थाने में दी अपनी शिकायत में बताया कि अगस्त 2025 में रांची निवासी ख्वाजा हुसैन ने व्हाट्सएप पर संपर्क करते हुए एक पुरानी मॉरिस कार बेचने की पेशकश की. आरोपी ने बातचीत को विश्वसनीय बनाने के लिए कार की तस्वीरें और तमाम जानकारियां भेजीं और भरोसा दिलाया कि गाड़ी देहरादून में आकर दे दी जाएगी. बातचीत आगे बढ़ी और आखिरकार कार का सौदा 4.50 लाख रुपये में तय हो गया.

‘गमछा हरा बिहार में, यूपी में है टोपी लाल…’, चिराग की पार्टी ने यूपी में शुरू की नई पॉलिटिक्स

सौदा तय होने के बाद अलग-अलग तारीखों में पूरी रकम आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई. जब पैसे पहुंच गए तो कार की डिलीवरी का इंतजार होने लगा लेकिन गाड़ी कभी आई ही नहीं. जब बार-बार संपर्क किया गया तो पहले तो ख्वाजा हुसैन ने पैसे लेने की बात मान ली, लेकिन कार भेजने में आनाकानी करता रहा और फिर एक दिन उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया. ठगी का एहसास होने के बाद विधायक की कंपनी के प्रबंधक मोहम्मद असद खान ने राजपुर थाने में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने आरोपी ख्वाजा हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सूत्रों के अनुसार जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई उनकी और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.


Spread the love