Hindustan Global Times,उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में धनतेरस की पूर्व संध्या पर बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में डकैती की वारदात को अंजाम दिया. दिनदहाड़े दुकान लूटने आए बदमाशों ने 32 मिनट के भीतर 20 करोड़ लूट लिए।

घटना के बाद से पूरा शहर सहमा हुआ है. पुलिस मुख्यालय के पास हुई इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. जिससे पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में धनतेरस पर बिक्री के लिए कीमती आभूषण सजाए जा रहे थे। इस दौरान ग्राहक बनकर घुसे बदमाशों ने हथियारों के बल पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया. इतना ही नहीं बल्कि सभी के हाथ प्लास्टिक और रस्सी से बंधे हुए थे.

अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया

Hindustan Global Times, Avtar Singh Bisht

रिलायंस ज्वेलरी स्टोर के मैनेजर सौरभ अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सुबह करीब 10:20 बजे स्टोर खोला। कुछ देर बाद करीब चार बदमाश अंदर आए और चार पहले से ही ग्राहक बनकर मौजूद थे। इससे पहले कि स्टोर में मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, बदमाशों ने हथियार दिखाकर सभी को बंधक बना लिया. कर्मचारियों को पीटा गया और गहने निकालकर बैग में रखने को कहा गया. बदमाशों ने करीब 32 मिनट में 20 करोड़ के गहने लूट लिए. घटना को अंजाम देने के बाद स्टोर में मौजूद ग्राहकों और अन्य कर्मचारियों के हाथ पीछे बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद सभी लोग कार से भाग निकले.

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें अपराधी मास्क पहने नजर आ रहे हैं. वीडियो में कर्मचारी डरकर बैग में गहने भरते नजर आ रहे हैं. वहीं, कुछ ग्राहकों को हाथ बांधकर जमीन पर बैठे देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह शोरूम देहरादून के सबसे व्यस्त इलाके में है। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शहर में मौजूदगी के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी. इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया.

पुलिस मामले की जांच कर रही है

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. सभी थानों के प्रभारी फोर्स समेत तमाम अधिकारी शोरूम पर पहुंच गए। पुलिस ने शोरूम के अलावा आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए. जिसमें पता चला कि बदमाश कार और बाइक से आए थे। लूट की घटना के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कई टीमें गठित की हैं. घटना की जांच के लिए पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ के लिए चार अलग-अलग टीमें बनाई हैं।