

वो अब पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के महारिकॉर्ड से 15 सेंचुरी दूर हैं. हालांकि, कोहली ने इंदौर में सौ का आंकड़ा क्रॉस करते ही मास्टर ब्लास्टर का एक और महारिकॉर्ड तोड़ दिया है.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 337 रनों का पहाड़ खड़ा किया. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 100 रन के भीतर 4 विकेट खो दिए. एक बार फिर करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदें विराट कोहली से थी और स्टार बल्लेबाज ने मैच जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन 124 रन बनाकर आउट हुए और भारत के हाथ से सीरीज फिसल गया. इंदौर में शतक जड़कर विराट कोहली के एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली.
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अपने गुरु सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. वो अब ODI में अधिकांश मैदानों पर शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शिखर पर पहुंच गए हैं. इस मामले में उन्होंने मास्टर ब्लास्टर को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 34 सेंचुरी थी. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शतक ठोकते ही विराट कोहली ने ये बड़ा कारनामा किया. उनके इस करिश्माई रिकॉर्ड को तोड़ना भविष्य में भी आसान नहीं होगा.




