यह बात जानकर हैरानी होगी कि एक टीम ने 725 रन से प्रचंड जीत दर्ज की है. क्रिकेट की दुनिया के इस असंभव वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में जानकर फैंस के होश उड़ जाएंगे. एक मैच में ऐसी भयंकर तबाही मची कि 1000 रन का आंकड़ा भी आसानी से पार हो गया और कुल 1091 रन बने.

Spread the love

इस मैच में कुल 113 चौके और 24 छक्के लगाए गए. इस मैच की सबसे बड़ी बात थी, 725 रन से महाजीत, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में आज तक कभी भी किसी भी टीम ने इतनी बड़ी जीत दर्ज नहीं की है, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में ऐसा हो चुका है. मुंबई के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में 725 रन से प्रचंड जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम पर दर्ज है, जिसने 1928 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 675 रन से मैच जीता था. हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड मुंबई की टीम के नाम पर दर्ज है, जिसने 9 जून 2022 को उत्तराखंड के खिलाफ 725 रन से मैच जीता था.

क्रिकेट में इस टीम के नाम ये असंभव वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबई ने 2022 रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तराखंड को 725 रनों से हराकर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में इतिहास रच दिया था. यह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के इतिहास में रनों के अंतर से मिली सबसे बड़ी जीत थी. मुंबई के लिए पहली पारी में डेब्यू करने वाले सुवेद परकर ने दोहरा शतक लगाया और 447 गेंद पर 252 रन की पारी खेली. सुवेद परकर के अलावा सरफराज खान ने 205 गेंद पर 153 रन ठोक दिए.

भारत की धरती पर हुआ ये अजूबा

मुंबई और उत्तराखंड के बीच यह मैच आलूर में खेला गया था. मुंबई ने 647 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. उत्तराखंड की टीम पहली पारी में 114 रनों पर ऑल-आउट हो गई और फिर मुंबई ने दूसरी पारी में 261 रन और जोड़े. चौथे दिन की सुबह उत्तराखंड ने आसानी से घुटने टेक दिए और 28 ओवर के अंदर ही 69 रनों पर अपने सभी दस विकेट गंवा दिए. इससे पहले फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 1929-30 शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स ने क्वींसलैंड को 685 रनों से हराया था.🏏 क्रिकेट


Spread the love