kashmiri Pandit Returns To Ancestral Home: कश्मीर से जुड़ी कहानियां आज भी लोगों को भावुक कर देती हैं. साल 1990 में घाटी के बिगड़े हालात के दौरान हजारों कश्मीरी पंडित परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा था.

Spread the love

कई लोग रातों-रात अपने गांव, मकान और जमीन छोड़कर दूसरे राज्यों में जाकर बस गए. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसने लोगों की आंखें नम कर दीं. इस वीडियो में एक बुजुर्ग कश्मीरी पंडित पूरे 36 साल बाद अपने पुश्तैनी घर लौटते नजर आए. वीडियो को देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं. वीडियो में बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी, दर्द और पुरानी यादों का मिला-जुला एहसास साफ दिखाई देता है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

दहलीज पर पहुंचते ही भर आईं आंखें

वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग शख्स अपने पुराने घर के बाहर कुछ पल तक खड़े रहते हैं. ऐसा लग रहा था जैसे वह अपने बीते दिनों को याद कर रहे हों. उनके बेटे ने धीरे-धीरे उनका हाथ पकड़ा और उन्हें घर के अंदर लेकर गया. जैसे ही उन्होंने घर की दहलीज पार की, उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. घर की दीवारें, आंगन और पुराने कमरे देखकर वह काफी भावुक नजर आए. सोशल मीडिया पर लोग इस पल को बेहद दर्दभरा और दिल छू लेने वाला बता रहे हैं.

बेटे ने दिया पिता को सहारा

वीडियो में पिता और बेटे का रिश्ता भी लोगों का दिल जीत रहा है. बेटा पूरे समय अपने पिता को संभालता नजर आया. वह उन्हें घर का हर कोना दिखाता है और पिता चुपचाप चारों तरफ देखते रहते हैं. ऐसा लग रहा था जैसे वह अपनी पुरानी जिंदगी को फिर से महसूस कर रहे हों. कई यूजर्स ने कहा कि बेटे ने सिर्फ पिता का सहारा नहीं बना, बल्कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना पूरा कर दिया.https://www.instagram.com/reel/DYzYQZSPJOx/embed/captioned/?cr=1&v=14&wp=978&rd=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in&rp=%2F#%7B%22ci%22%3A0%2C%22os%22%3A637.7000000001863%7D

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि 36 साल बाद घर लौटना… यह देखकर आंखें भर आईं. दूसरे यूजर ने कहा कि घर से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता. एक और यूजर ने लिखा कि यह वीडियो दिल छू गया. कई लोगों ने कहा कि कश्मीरी पंडितों का दर्द आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है.

1990 का दर्द फिर आया याद

वीडियो ने एक बार फिर 1990 के दौर की यादें ताजा कर दी हैं, जब आतंक और डर के माहौल में हजारों कश्मीरी पंडित परिवारों को घाटी छोड़नी पड़ी थी. कई लोग आज भी अपने पुराने घरों में वापस लौटने का सपना देखते हैं. कुछ परिवार अब धीरे-धीरे घाटी लौट भी रहे हैं और अपने घरों को फिर से बसाने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में आखिर तक बुजुर्ग शख्स अपने घर को निहारते नजर आते हैं. ऐसा लग रहा था जैसे वह हर दीवार में अपनी पुरानी यादें ढूंढ रहे हों. यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उन हजारों लोगों की भावना है, जो सालों पहले अपने घरों से बिछड़ गए थे.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर इंटरनेट पर मौजूद डिटेल्स को एकत्रित करके बनाई गई है. अवतार सिंह बिष्ट हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स इसके प्रमाणिकता, दावों और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी फैसले से पहले संबंधित आधिकारिक विभाग से संपर्क जरूर करें.


Spread the love