यह ऑपरेशन क्षेत्र में वांछित अपराधियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। एडीजी, कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि जब संदिग्धों को रोका गया, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ भयंकर हो गई।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह
नवीन कुमार की पहचान
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नवीन कुमार, जो कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य था, हत्या और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) जैसे मामलों में फरार था। एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने कहा कि बुधवार रात को नोएडा की एसटीएफ इकाई और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने हापुड़ थाना क्षेत्र में बदमाशों के साथ मुठभेड़ की, जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
यश ने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गाजियाबाद जिले के लोनी निवासी नवीन कुमार पुत्र सेवा राम के रूप में हुई है। एडीजी ने बताया कि नवीन एक सक्रिय शार्प शूटर था और वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हाशिम बाबा के साथ काम करता था।
कई गंभीर मामले दर्ज
अधिकारी ने बताया कि नवीन कुमार पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती समेत 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, मकोका के तहत भी उसके खिलाफ मामले हैं। सबसे पहले, वर्ष 2008 में उसके खिलाफ सीमापुरी थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। 2009 में उसने साहिबाबाद क्षेत्र में किसी की हत्या की थी।

