नीट छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच में नया मोड़,दिल्ली में एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) वैज्ञानिक जांच का सहारा लेने की योजना बना रहा है।

Spread the love

मामले में ठोस सबूतों की कमी को देखते हुए, एजेंसी लगभग 10 संदिग्धों का पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। हालांकि, इसके लिए अदालत की अनुमति और संबंधित व्यक्तियों की लिखित सहमति आवश्यक होगी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

जांच की वर्तमान स्थिति;
CBI को इस मामले को अपने हाथ में लिए 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई महत्वपूर्ण जानकारी सामने नहीं आई है। सोमवार को CBI की टीम ने फिर से ‘शंभू गर्ल्स हॉस्टल’ का दौरा किया। टीम ने हॉस्टल की संचालिका और दो वार्डन की मौजूदगी में लगभग दो घंटे तक छात्रा के कमरे और परिसर की गहन जांच की। उस युवक से भी पूछताछ की गई जिसने दरवाजा तोड़ा था, साथ ही उस गार्ड से भी जानकारी ली गई जिसने छात्रा को बेहोश अवस्था में नीचे उतारा था। छात्रा के कपड़ों पर मिले जैविक नमूनों (स्पर्म) का संदिग्धों के DNA से मिलान करना CBI के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। जांच टीम ने छात्रा के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी निकाल लिया है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है.


Spread the love