भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा और संस्कार पर दिया जोर

Spread the love


रुद्रपुर। भारत विकास परिषद की रुद्रपुर शाखा द्वारा सोनिया होटल में शपथ ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2026-27 के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान परिषद की सेवा गतिविधियों, संगठनात्मक संरचना, संस्कार, महिला सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, महिला सदस्यों एवं परिषद पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गान के साथ हुआ। मंच संचालन शाखा सचिव राजेश सलूजा ने किया। अतिथियों के स्वागत के बाद शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने परिषद की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि परिषद सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही है।
कार्यशाला के दौरान क्षेत्रीय वित्त सचिव राजेंद्र कुमार गुप्ता ने परिषद के उद्देश्यों एवं विचारधारा की जानकारी देते हुए समाज के कमजोर वर्गों की सहायता तथा भारतीय नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेंद्र अरोड़ा ने परिषद की बैठकों एवं कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल की जानकारी दी और संगठनात्मक अनुशासन पर जोर दिया।
प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा ने ‘सेवा, संपर्क एवं पर्यावरण’ विषय पर विचार रखते हुए कहा कि परिषद सामाजिक सरोकारों के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है। वहीं प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता रश्मि जैन ने ‘संस्कार एवं महिला सहभागिता’ विषय पर महिलाओं को संगठन से जुड़कर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
द्वितीय सत्र में प्रांतीय वित्त सचिव अमित गंभीर ने वित्तीय प्रबंधन एवं पारदर्शिता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके पारदर्शी वित्तीय संचालन पर निर्भर करती है। इसके पश्चात टोली निर्माण गतिविधियों एवं मुक्त चिंतन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा ने भी सहभागिता करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगठन समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
इन पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा के सत्र 2026-27 हेतु आनंद अग्रवाल को अध्यक्ष, राजेश सलूजा को सचिव, विपिन लूथरा को कोषाध्यक्ष, जतिन अग्रवाल को उपाध्यक्ष तथा ललित मोहन गोयल को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया।
इसके अलावा विभिन्न प्रकल्पों के लिए संयोजकों एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति भी की गई। संस्कार प्रकल्प की जिम्मेदारी कीर्ति निधि शर्मा, सेवा प्रकल्प की जिम्मेदारी संजय कुमार, महिला सहभागिता की जिम्मेदारी नीतू अग्रवाल, संपर्क प्रकल्प की जिम्मेदारी रोहित सलूजा तथा पर्यावरण प्रकल्प की जिम्मेदारी गुंजन खेड़ा को सौंपी गई। मीडिया प्रभारी का दायित्व हरीश बजाज को दिया गया, जबकि महिला कौशल विकास प्रकल्प की जिम्मेदारी रीना चौधरी को सौंपी गई।
कार्यक्रम में नरेश कंसल (रुद्रपुर शाखा प्रभारी), विजय भूषण गर्ग, विष्णु कुमार सक्सेना, संजय कुमार, अमित गंभीर, अरुण अग्रवाल, संजय सिंघल, संजय कुमार सिंघल, रोहित सलूजा, ललित मोहन गोयल, राजकुमार बिंदल, अजय अग्रवाल, महेंद्र गोयल, संजय ठुकराल, दिवाकर पांडे, विशाल गोयल, अमित अरोरा, हरीश बजाज, अजय बंसल, दीपक कुमार अरोरा, कीर्ति निधि शर्मा, सुरेंद्र मिड्ढा, पंकज कालरा, कश्मीर सिंह विर्क, मनीष कुमार अग्रवाल, अजीत पाल सिंह, करन पाल सिंह, अजीत जैन, निखिलेश शांडिल्य, रोहित कपूर, शिव अरोड़ा, भारत भूषण चुग, संजीव अरोरा, शरद मोहन गुप्ता, राकेश बंसल, राजकुमार खनिजो, पंकज बांगा, यमन बब्बर, दिनेश बटला, सुरेश बब्बर, राकेश दुनेजा, सुनीता खेड़ा, नीतू अग्रवाल, गुंजन खेड़ा, मोनिका बंसल, सानिया गंभीर, पारुल गुप्ता, सीमा बिंदल, रेखा अरोरा, रीना अग्रवाल, कविता बंसल, प्रेरणा शर्मा, अंजू कुमार, भावना कपूर, स्नेहा मिड्ढा, रीना शर्मा, लवी जैन, नेहा बांगा, भावना बब्बर, विनीता पाण्डेय एवं कुसुम रानी सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
अंत में शाखा सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। राष्ट्रगान एवं रात्रि स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।


Spread the love