पौड़ी/देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया, जिससे उनकी अंकिता भंडारी के माता-पिता से प्रस्तावित मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि, दौरा निरस्त होने के बावजूद राहुल गांधी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए वीडियो कॉल के माध्यम से अंकिता के परिजनों से बातचीत की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
जानकारी के अनुसार, अंकिता भंडारी के माता-पिता राहुल गांधी से मुलाकात के लिए पौड़ी पहुंचे थे। इस दौरान वे अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को उनके सामने रखने वाले थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा और पौड़ी नहीं पहुंच सका, जिसके चलते उनका पूरा कार्यक्रम रद्द हो गया और उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा।
इसके बाद राहुल गांधी ने वीडियो कॉल के जरिए अंकिता भंडारी के परिवार से संवाद किया। बातचीत के दौरान उन्होंने परिवार की पीड़ा सुनी और आश्वासन दिया कि वे इस मामले को गंभीरता से उठाते रहेंगे तथा न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
वहीं, अंकिता भंडारी के माता-पिता ने भी अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग दोहराते हुए उम्मीद जताई कि दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। गौरतलब है कि ने पूरे उत्तराखंड सहित देशभर को झकझोर दिया था और यह मामला आज भी व्यापक जनचर्चा का विषय बना हुआ है।
राहुल गांधी की यह पहल पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील समर्थन के रूप में देखी जा रही है। प्रत्यक्ष मुलाकात भले ही नहीं हो पाई, लेकिन वीडियो कॉल के माध्यम से हुई बातचीत ने इस मामले को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
