देहरादून में राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ रैली, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

Spread the love


देहरादून, 17 जुलाई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में छात्र-युवाओं को संबोधित करते हुए पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेहनत करने वाले युवाओं का भविष्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
राहुल गांधी ने देश में NEET परीक्षा विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि लगातार हो रही अनियमितताओं से युवाओं का विश्वास परीक्षा प्रणाली से उठ रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग की।
कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका पारंपरिक भोजपत्र माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सड़क हादसे में दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सिंह मेहता के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम से पहले स्थल को लेकर भी राजनीतिक विवाद देखने को मिला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पहले परेड ग्राउंड की अनुमति देने के बाद प्रशासन ने उसे निरस्त कर दिया, जिसके विरोध में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। बाद में कार्यक्रम बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित किया गया।

राहुल गांधी की देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” जनसभा एवं युवा संवाद में उत्तराखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें प्रमुख रूप से गणेश गोदियाल – प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस
यशपाल आर्य – नेता प्रतिपक्ष, उत्तराखंड विधानसभा
हरीश रावत – पूर्व मुख्यमंत्री
प्रीतम सिंह – वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
डॉ. हरक सिंह रावत – वरिष्ठ कांग्रेस नेता
सूर्यकांत धस्माना – प्रदेश उपाध्यक्ष
धीरेन्द्र प्रताप – प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रतिमा सिंह – मुख्य प्रवक्ता
सुजाता पॉल – मुख्य प्रवक्ता
भुवन कापड़ी – उपनेता प्रतिपक्ष
करन माहरा – पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
अनुपमा रावत – विधायक
मयूख महर – विधायक
तिलक राज बेहड़ – विधायक
काजी निजामुद्दीन – राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक
ममता राकेश – विधायक
आदेश चौहान – विधायक
विक्रम सिंह नेगी – विधायक
पंकज छत्री – वरिष्ठ कांग्रेस नेता
जीतराम – विधायक
लखपत बुटोला – विधायक
मदन बिष्ट – विधायक
वीरेन्द्र सिंह रावत – वरिष्ठ कांग्रेस नेता
आर्येन्द्र शर्मा – वरिष्ठ कांग्रेस नेता
ज्योति रौतेला – प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष
सुमित हृदयेश – विधायक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) एवं उत्तराखंड युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल और कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


राजनीतिक जानकार इस जनसभा को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन मान रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि “छात्रों की गूंज” के माध्यम से शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया, जबकि भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को राजनीतिक करार दिया है।


Spread the love