रुद्रपुर जिला अस्पताल को मिला नया प्रभारी प्रमुख अधीक्षक, डॉ. राजेश कुमार सिन्हा 31 मई को होंगे सेवानिवृत्त

Spread the love


रुद्रपुर देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख अधीक्षकों के स्थान पर अंतरिम व्यवस्थाएं लागू कर दी हैं। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिन्हा सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


उनके सेवानिवृत्त होने के बाद जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के प्रमुख अधीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार डॉ. एम.के. तिवारी को सौंपा गया है। डॉ. तिवारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अग्रिम आदेशों तक प्रमुख अधीक्षक का कार्य भी देखेंगे।
इसी प्रकार बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा के स्थान पर डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल तथा जिला चिकित्सालय हरिद्वार के प्रमुख अधीक्षक डॉ. श्याम किशोर सोनी के स्थान पर डॉ. रणवीर सिंह को प्रभारी प्रमुख अधीक्षक नामित किया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी होगी तथा संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त कार्य के लिए कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा। यह आदेश नियमित तैनाती होने अथवा अगले आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगा।


Spread the love