रूद्रपुर में 13–14 जनवरी को उत्तरायणी (घुघुतिया त्यार) महोत्सव, तैयारी को लेकर 21 दिसंबर को बैठकरूद्रपुर।

Spread the love


रूद्रपुर।शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) रूद्रपुर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तरायणी, मकर संक्रान्ति एवं घुघुतिया त्यार महोत्सव 2026 का आयोजन 13 एवं 14 जनवरी 2026 को शैल भवन, गंगापुर रोड (मोदी मैदान के निकट) में भव्य रूप से किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों एवं रूपरेखा पर चर्चा हेतु 21 दिसंबर 2025, रविवार को प्रातः 11 बजे शैल भवन के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें शैल परिषद के समस्त सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
शैल सांस्कृतिक समिति ने बताया कि यह दो दिवसीय महोत्सव प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें कुमाऊँनी-गढ़वाली लोकसंस्कृति, परंपरागत नृत्य, संगीत एवं पर्वतीय जीवनशैली की झलक देखने को मिलेगी। समिति ने क्षेत्रवासियों, आजीवन सदस्यों एवं सांस्कृतिक प्रेमियों से आयोजन को सफल बनाने हेतु तन-मन-धन से सहयोग का आह्वान किया है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


13 जनवरी 2026 को महोत्सव के प्रथम दिन सुविख्यात लोकगायक गजेन्द्र राणा, लोकगायिका डॉ. कुसुम भट्ट, विक्रम रावत, जगदीश भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट सहित अनेक ख्यातिप्राप्त कलाकार कुमाऊँनी एवं गढ़वाली लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का निर्देशन एवं संचालन सुरू रावत, नृत्य निर्देशन अक्षय राणा, संगीत निर्देशन विमल रावत, लय-ताल वादन पवन रावत, पंकज बणई, शिवम शर्मा द्वारा किया जाएगा।
14 जनवरी 2026 को क्षेत्र के चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं पर्वतीय संस्कृति एवं देशभक्ति से ओतप्रोत लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही दोनों ही दिनों में पर्वतीय अंचलों की विशिष्ट पहचान छोलिया नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।
महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले, व्यापारिक स्टॉल, पर्वतीय उत्पादों की प्रदर्शनी तथा पारंपरिक पर्वतीय व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई है। समिति ने बताया कि स्टॉल, बैनर-पोस्टर एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इच्छुक संस्थान पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर स्थान प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के संयोजक दिनेश बम ने सभी सम्मानित नागरिकों, सांस्कृतिक प्रेमियों एवं प्रवासी पर्वतीय समाज से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
सम्पर्क सूत्र:
9412986263, 9412036280, 8077832310, 9760098600, 7088222098, 8979649722
शैल सांस्कृतिक समिति ने विश्वास जताया कि उत्तरायणी महोत्सव 2026 रूद्रपुर में एक बार फिर पर्वतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त मंच सिद्ध होगा।


Spread the love