रुद्रपुर की व्यावसायिक दुनिया में अगर कोई नाम सबसे ज्यादा लोकप्रिय, चर्चित और चर्चाओं का केन्द्र रहा है, तो वह है उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री संजय जुनेजा। आज उनका जन्मदिन केवल एक व्यक्ति का जन्मदिन नहीं, बल्कि उस जज्बे और संघर्ष की दास्तान का उत्सव है, जिसने रुद्रपुर के व्यापारिक और सामाजिक माहौल को एक नई दिशा दी है।
संजय जुनेजा वह चेहरा हैं, जो जनसरोकारों के मुद्दों पर न सिर्फ़ आवाज़ उठाते हैं, बल्कि उस आवाज़ को निर्णायक मुकाम तक पहुँचाने का हौसला भी रखते हैं। चाहे व्यापारियों की समस्याएँ हों, जीएसटी के जटिल प्रावधान, प्रशासनिक उलझनें, या फिर बाज़ार में फैलती असुरक्षा की भावना—संजय जुनेजा ने हर मसले पर सीधी और स्पष्ट बात करने की परंपरा कायम की है। उनकी कार्यशैली में ना दिखावा है, ना कोई सियासी रंग, बल्कि है तो बस व्यवसायिक हितों और सामाजिक सरोकारों के लिए लगातार संघर्ष।
उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप तक, हर प्लेटफार्म पर उनके जन्मदिन की बधाइयों की झड़ी लगी है। लेकिन जहाँ इतनी लोकप्रियता होती है, वहाँ आलोचनाएँ और व्यक्तिगत छींटाकशी भी पीछे नहीं रहती। कई बार उनके खिलाफ अफवाहें फैलाई गईं, व्यक्तिगत हमले किए गए, मगर जुनेजा जी हर बार पहले से ज्यादा मज़बूती से खड़े हुए। “कटने वालों का कांटा” खुद उनके साहस और हौसले के सामने बौना साबित हुआ।
रुद्रपुर जैसे शहर में, जहाँ व्यापारिक वर्ग को अक्सर राजनीतिक उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है, वहाँ संजय जुनेजा जैसे नेतृत्वकर्ताओं की मौजूदगी एक आश्वासन है। उन्होंने न केवल व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की भी आवाज़ बने। उनके नेतृत्व में व्यापार मंडल ने कोविड संकट में भी सराहनीय भूमिका निभाई—चाहे जरूरतमंदों के लिए राशन वितरण हो, अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचाना, या प्रशासन के साथ मिलकर लॉकडाउन व्यवस्थाएँ सुचारू रखना।
उनकी यह छवि ही है, जिसने उन्हें रुद्रपुर का सुपर स्टार बना दिया। उनके प्रशंसक उन्हें एक ऐसे लोगप्रिय अध्यक्ष के रूप में देखते हैं, जो किसी भी व्यापारी के फोन कॉल पर तुरंत प्रतिक्रिया देता है, हर मंच पर व्यापारियों की इज्जत और हक की बात करता है और हर विवाद में शांति और समाधान खोजता है।
आज उनके जन्मदिन पर, रुद्रपुर न केवल एक व्यक्ति का जन्मदिन मना रहा है, बल्कि सच्चे नेतृत्व, निस्वार्थ सेवा और अथक संघर्ष की भावना का भी उत्सव मना रहा है। हम सभी की यही कामना है कि संजय जुनेजा जी स्वस्थ, दीर्घायु और उत्साह से परिपूर्ण जीवन जिएं, और यूं ही रुद्रपुर की आवाज़ बनकर सबके दिलों पर राज करते रहें।
संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट।जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, रुद्रपुर के सुपर स्टार संजय जुनेजा!
Spread the loveइजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को एक बार फिर से निशाना बनाया जबकि युद्ध के आठवें दिन शुक्रवार को इजरायल ने ईरान के परमाणु और […]
Spread the loveरुद्रपुर नगर एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी का […]
Spread the loveअभिजीत मुहूर्त में ठीक 11:45 पर पीएम मोदी के रिमोट दबाते ही ध्वज लगभग 4 मिनट में शिखर पर पहुंचा। जैसे ही ध्वज ऊपर पहुंचा पूरा परिसर जै […]