रुद्रपुर। माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण
अधिनियम 2007 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ऊधमसिंह नगर में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया की ओर से जारी आदेश में उत्तराखंड गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के महासचिव एसके नैय्यर को समिति का सदस्य नामित किया गया है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल), नगर आयुक्त काशीपुर/रुद्रपुर, जिला पंचायती राज अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। इसके साथ पहल जन कल्याण समिति, अटरिया रोड आवास विकास रुद्रपुर को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
आदेश के अनुसार जिला समिति प्रत्येक त्रैमास में बैठक आयोजित करेगी और बैठक की कार्यवाही से शासन एवं निदेशालय को अवगत कराएगी। समिति का उद्देश्य जिले में वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण से संबंधित अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया कि समिति गठन संबंधी आदेश की प्रतियां प्रमुख सचिव एवं आयुक्त समाज कल्याण, निदेशक समाज कल्याण, जिला सूचना अधिकारी तथा सभी संबंधित अधिकारियों और सदस्यों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।
एसके नायर को नई जिम्मेदारी पर बधाइयों का दौर।वरिष्ठ नागरिकों के हितों और अधिकारों के लिए निरंतर सक्रिय एसके नायर को जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति में सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद, विधायक शिव अरोड़ा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं बाजपुर विधायक अरविंद पांडे, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला तथा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि नायर अपने अनुभव और सक्रियता से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को समिति के समक्ष मजबूती से रखेंगे। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनहित में निरंतर सक्रिय भूमिका की भी सराहना की गई।
