भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 7 जून तक चलेगा धार्मिक आयोजन

Spread the love


रुद्रपुर। श्री प्रेम आश्रम धाम न्यास कमेटी की ओर से दादा गुरु श्री श्री 1008 भैरवनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रेम आश्रम, संपतपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम गुरु गायत्री नाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
कलश शोभायात्रा ग्राम जाफरपुर से प्रेम आश्रम, संपतपुर तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। इस दौरान गुरु गायत्री नाथ जी महाराज फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते रहे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव और संस्कारों का प्रसार होता है।
कथा व्यास स्वामी राम जी दास श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। आयोजन में वशिष्ठ जी महाराज बरसाने वाले, कमल वशिष्ठ, योगेश नाथ जी, न्यास कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसरी, शुभम सुखीजा, सोमनाथ छाबड़ा, राजेन्द्र बठला, चिमन लाल ठुकराल, मनीष छाबड़ा, पुरुषोत्तम छाबड़ा, ललित बिष्ट, अशोक यादव, रमेन विश्वास, सुभाष मक्कड़, विशाल छाबड़ा, सचिन छाबड़ा, तीरथ सीकरी, इन्दर खुराना, दर्शन लाल छाबड़ा, विनोद ठुकराल, बंटी कुमार, गुलशन शर्मा, विक्की छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
न्यास कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 7 जून तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 7 जून की रात्रि 9 बजे से विशाल जागरण होगा। वहीं 8 जून को प्रातः 7 बजे भोग एवं प्रसाद वितरण, सुबह 8 बजे हवन यज्ञ, 11 बजे संत प्रवचन तथा दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।


Spread the love