वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का भी ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है जबकि अक्षर पटेल उपकप्तान हैं। वहीं अब हम आपको बताने जा रहे हैं इस टीम में चुने गए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो 2021 में यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे।ईशान किशन
✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनको सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने चार रन बनाए थे।
सूर्यकुमार यादव
कप्तान सूर्यकुमार यादव 2021 में भी टी20 वर्ल्ड कप खेले थे। उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 42 रन बनाए थे।
वरुण चक्रवर्ती
भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी 2021 का टी20 वर्ल्ड कप खेला था। उस वर्ल्ड कप में उन्होंने तीन मैच खेले थे और एक भी विकेट नहीं लिया था।
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में कुल 5 मैच खेले थे और 7 विकेट लिए थे। बुमराह 2016 के टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे।
हार्दिक पंड्या
स्टार ऑलराउंडर ने भी भारत के लिए 2021 का टी20 वर्ल्ड कप खेला था। उनको पांच मैचों में से तीन में बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 69 रन बनाए थे।
