भारत के अन्नदाता एक बार फिर से बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे हैं. देश के विभिन्न राज्यों से किसान संगठनों ने दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत आयोजित करने का आह्वान किया, जिसके लिए बड़ी संख्या में शंभू बॉर्डर पर किसान एकत्रित हुए.

Spread the love

मानसून सत्र के बीच किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन अलर्ट है और शंभू बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रोटेस्ट के बीच किसानों की महापंचायत अब सरकार के लिए बड़ी मुश्किल बन गया है. आइए जानते हैं आखिर किसान किस मुद्दे को लेकर महापंचायत कर रहे हैं?

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध

आपको जानकर हैरानी होगी कि किसान संगठन भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं. पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान संगठनों ने दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत आयोजित करने का आह्वान किया है. पंजाब से बड़ी संख्या में किसानों के जत्थे दिल्ली की ओर रवाना हुआ, जबकि सुरक्षा कारणों से पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने आवाजाही रोक दी. हालात को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

ट्रेड डील को लेकर किसानों का डर

किसान संगठनों का कहना है कि उनका विरोध प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर है. उनका आरोप है कि इस समझौते के कई अहम पहलुओं को सार्वजनिक नहीं किया गया है और इससे भारतीय कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. प्रदर्शनकारी किसानों का दावा है कि अगर कृषि और डेयरी क्षेत्र से जुड़े उत्पादों पर आयात के रास्ते आसान किए गए तो देश के किसानों की आय और बाजार दोनों प्रभावित होंगे.

शंभू बॉर्डर पर यातायात बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 5:30 बजे शंभू बॉर्डर के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर यातायात बंद कर दिया गया. प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है. इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत कर शांतिपूर्ण समाधान निकालने की कोशिश भी की, लेकिन सहमति नहीं बनने पर सीमाओं को सील कर दिया गया. वहीं, फतेहगढ़ साहिब समेत पंजाब के कई जिलों से किसानों के काफिले दिल्ली की ओर बढ़ने लगे.


Spread the love