कुल 77 खिलाड़ी खरीदे गए. इस नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथ एक ऐसा खिलाड़ी लगा है, जिसने 20 दिसंबर को अपनी घातक गेंदबाजी से कोहराम मचा दिया. उसने एक-दो नहीं बल्कि विरोधी टीम के 5 बल्लेबाजों का अकेले ही काम तमाम कर दिया. ये खिलाड़ी कौन है और उसने कहां ये कमाल किया, आइए जानते हैं.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग 2025-26 की धूम है. इस लीग के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है. जिस खिलाड़ी पर आईपीएल 2026 की नीलामी में SRH ने 3 करोड़ रुपये खर्च किए थे, उसी ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया है. सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे इस खिलाड़ी ने 5 विकेट लेकर ये बता दिया कि उस पर लगाया गया दांव बिल्कुल सही था. इस खिलाड़ी का नाम है जैक एडवर्ड्स, जो एक ऑलराउंडर हैं. वो जितने गेंद से घातक हैं, उतने ही बल्ले से.
4 ओवर में 26 रन देकर निकाले 5 विकेट
20 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में जैक एडवर्ड्स ने सिडनी थंडर के खिलाफ गेंद से कहर बरपा दिया. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 26 रन खर्च किए और विपक्षी टीम के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. उन्होंने सैम कोंस्टास (02), डेविड वॉर्नर (02), सैम बिलिंग्स (51), शादाब खान (41) और डेनियल सैम्स (01) जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को आउट किया. इन बड़े नामों को आउट कर उन्होंने दिखा दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं.
मैच का लेखा-जोखा
अगर मैच की बात करें तो सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए थे. इस टारगेट का पीछा करने उतरी सिडनी थंडर की टीम एडवर्ड्स की गेंदबाजी के सामने पूरी तरह लड़खड़ा गई. सिडनी थंडर की टीम 199 रनों का पीछा कर रही थी और 19.1 ओवर में 151 रनों पर ही सिमट गई. इस तरह एडवर्ड्स की टीम ने 47 रनों से मैच जीता. अब SRH के फैंस को उम्मीद है कि जैक एडवर्ड्स आईपीएल 2026 में भी इसी अंदाज में गेंद और बल्ले से मैच जिताऊ प्रदर्शन करेंगे और ऑरेंज आर्मी को खिताब की दौड़ में मजबूत बनाएंगे.
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड
पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कारसे, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, शिवम मावी, लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स.🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ

