भाईचारा एकता मंच का तृतीय तीज महोत्सव कल, रुद्रपुर में होगा भव्य आयोजन मेहंदी, नृत्य, ग्रुप प्रस्तुति एवं फैशन शो से चुनी जाएंगी ‘तीज क्वीन’ और ‘रेट्रो क्वीन’
रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच द्वारा आयोजित तीज महोत्सव का तीसरा संस्करण कल, शनिवार 26 जुलाई को आस्था जूनियर हाई स्कूल, शिवनगर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता, एकल नृत्य, ग्रुप नृत्य तथा फैशन शो जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष के.पी. गंगवार ने बताया कि तीज महोत्सव की श्रृंखला में यह तीसरा आयोजन है, जो हर वर्ष महिलाओं और बच्चियों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से किया जाता है। इस बार फैशन शो के माध्यम से ‘तीज क्वीन’ और ‘रेट्रो क्वीन’ का चयन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रपुर नगर निगम के मेयर विकास शर्मा शिरकत करेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथियों में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सी.पी. शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा मौजूद रहेंगी।
इस मौके पर आशुतोष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामप्रकाश गुप्ता, आस्था जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक पंकज दास गुप्ता, भाईचारा एकता मंच की महिला पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा आस्था स्कूल की छात्राएं भाग लेंगी।
तीज महोत्सव के इस रंगारंग आयोजन को महिलाओं की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक भूमिका को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ख़बर शेयर करें -विशेषज्ञों का कहना है कि यह खतरा इतना बड़ा है कि संभव है लाशें तक न मिलें. इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) के विशेषज्ञों ने […]
ख़बर शेयर करें -हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त का विचार अवश्य किया जाता है। शादी-ब्याह, ग्रह प्रवेश, नवीन कार्य आदि अनुष्ठान पंडितों, ज्योतिषियों से पूछकर […]
महिला सशक्तिकरण आज राजनीति का सबसे लोकप्रिय नारा बन चुका है। सरकारें महिलाओं के आर्थिक उत्थान से लेकर शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और आत्मनिर्भरता तक की योजनाएं गिनाती हैं। मंचों से […]