

चमोली जनपद के देवाल क्षेत्र से देर शाम एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चौड़ से कुछ लोग मोपाटा स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के दौरान वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन स्वामी नारायण सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी चौड़ (आयु 52 वर्ष) अपनी फोर्ड इकोस्पोर्ट (UP15-BF-9963) सफेद रंग की कार को ढलान पर न्यूट्रल में खड़ा कर हैंडब्रेक लगाकर चले गए थे।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को प्रतीत हुआ है कि किसी व्यक्ति ने वाहन का हैंडब्रेक डाउन कर दिया, जिसके कारण कार ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की सूची
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई—
1️⃣ मोहिनी देवी पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेरी चौड़, आयु 42 वर्ष
2️⃣ बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़, आयु 35 वर्ष
3️⃣ भजन सिंह पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़, आयु 62 वर्ष
देवाल/ग्राम सभा चौड़, जिला चमोली: स्थानीय निवासी भरत रावत ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए बताया कि सभी लोग आपस में परिचित व पारिवारिक थे और शादी समारोह से लौट रहे थे। वाहन चालक ने गाड़ी न्यूट्रल में रखकर हैंडब्रेक लगाया था और सभी को बैठने के लिए कहा था, लेकिन इससे पहले कि वाहन स्वामी गाड़ी के पास पहुँचते, कार अचानक ढलान में सरककर गहरी खाई में जा गिरी और यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।
भरत रावत ने बताया कि मृतक महिलाओं के छोटे-छोटे बच्चे हैं—एक के पति की मृत्यु कोरोना काल में हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि सरकार तथा जनप्रतिनिधियों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए, क्योंकि पूरा पिंडर घाटी क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है।
घायल व्यक्तियाँ
इन दो लोगों को गंभीर अवस्था में पीएचसी देवाल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया—
4️⃣ ज्योति पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा, आयु 23 वर्ष
5️⃣ खिलाफ सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़, आयु 65 वर्ष
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा, शव समीक्षा और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि हैंडब्रेक जानबूझकर हटाया गया था या अनजाने में दुर्घटना हुई।
स्थानीय लोग मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।




