भारत बांग्लादेश के बीच खेले गए इस मैच में बारिश के चलते टॉस देरी से हुआ. जहां, पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 238 रन बनाकर 49वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पारी के दौरान फिर बारिश ने खलल डाला DLS मैथड का इस्तेमाल किया गया. जहां, बांग्लादेश को DLS मैथड के तहत 29 ओवर में 165 रनों का लक्ष्य दिया गया. मगर, टीम 146 के स्कोर पर ही ढ़ेर हो गई भारत ने 18 रन से मैच को जीत लिया.
✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
सुपर-8 के लिए टीम इंडिया ने किया क्वालीफाई
अंडर-19 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. टीम इंडिया ग्रुप-ए का हिस्सा है, जिसमें न्यूजीलैंड, बांग्लादेश अमेरिका की टीमें भी शामिल हैं. इसमें भारत ने पहले मैच में अमेरिका फिर दूसरे मैच में बांग्लादेश को धूल चटाई सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें भारत ने सबसे पहले सुपर-8 में जगह बनाई है.
न्यूजीलैंड के साथ होगा अगला लीग मैच
वैसे तो भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है. अब भारत अपना अगला लीग मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा. उस मैच में जीत दर्ज करके टीम इंडिया लीग स्टेज को जीत के साथ खत्म करके आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में पहुंचना चाहेगी.
