रुद्रपुर। Woodball Association of Uttarakhand के तत्वावधान में उत्तराखंड वुडबॉल टीम 14 से 17 मई 2026 तक Raipur में आयोजित 20वीं सीनियर एवं 14वीं जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गई। टीम को 13 मई को रुद्रपुर बस स्टेशन से दिल्ली होते हुए रायपुर के लिए रवाना किया गया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में आशीष कबड़वाल, संदीप, अतुल, दीपक, अनमोल, हर्षित, अक्षय, ललित, ऋतिक, प्रांजल, विवेक, रोहित, नितिन, रियांश, सौरव, गणेश, अथर्व एवं निष्कर्ष शामिल हैं।
इस अवसर पर District Olympic Association Udham Singh Nagar के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन एवं खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
