बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था.

Spread the love

उसके बाद उन्हें घर पर डिस्चार्ज कराकर ले आए थे. धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ है. बड़े बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी है.

धर्मेंंद्र का निधन, सनी देओल ने मुखाग्नि दी, श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड दिग्गज

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
https://hindustanglobaltimes.com/uttarakhand/veteran-bollywood-actor-dharmendra-has-passed-away-he-breathed-his-last-at-the-age-of-89-dharmendra-was-ill-for-a-long-time/

सनी देओल ने दी मुखाग्नि

धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में हुआ है. जहां उनका पूरा परिवार पहुंचा है. ईशा देओल धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी भी सफेद कपड़ों में पहुंच गई हैं.

ईशा देओल का हुआ ऐसा हाल

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल भी पहुंच गई हैं. ईशा देओल बहुत ही दुखी नजर आईं. नो चेहरे को दुप्पटे से छुपाकर पहुंची थीं. उनकी फोटोज और वीडियो पर वायरल हो रही हैं. हाल ही में धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें उड़ी थीं तब ईशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लताड़ लगाई थी.

सफेद कपड़ों में पहुंचीं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी को सफेद कपड़ों में गाड़ी में देखा गया. हेमा मालिनी का ऐसा हाल देखकर उनके फैंस भी परेशान हो रहे हैं. धर्मेंद्र का पूरा घर गम में डूबा है.

श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स

धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए कई सेलेब्स श्मशान घाट पहुंचे थे. आमिर खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकार धर्मेंद्र को आखिरी श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

धर्मेंद्र का फिल्मी करियर

धर्मेंद्र का करियर हिंदी सिनेमा में लगभग छह दशकों का रहा है. उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ कहा जाता था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी. उसके बाद उन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘अनपढ़’, ‘बंदिनी’, ‘पूजा के फूल’, ‘हकीकत’, ‘फूल और पत्थर’, ‘अनुपमा’, ‘खामोशी’, ‘प्यार ही प्यार’, ‘तुम हसीन मैं जवां’, ‘सीता और गीता’, ‘यादों की बारात’ और ‘शोले’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है.

धर्मेंद्र को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. उन्हें साल 2012 में भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किए. उन्होंने कई बार आलोचकों और दर्शकों की प्रशंसा भी हासिल की. उनके योगदान के कारण उन्हें बॉलीवुड के सबसे महान और प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है.

आज उन्होंने अंतिम सांस ली. इस खबर ने पूरे बॉलीवुड और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा दिया है.धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना में धर्म सिंह देओल और लौंग कौर के घर हुआ था. उनका असली नाम धर्मेंद्र सिंह देओल था. छोटे से गांव से निकलकर वे मुंबई पहुंचे और अपनी मेहनत से सिनेमा के आसमान पर चमके. 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू करने वाले धर्मेंद्र ने छह दशकों में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उनकी एंट्री ने रोमांस, एक्शन और ड्रामा का अनोखा संगम रचा.
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का हुआ निधन

60 के दशक में ‘फूल और पत्थर’, ‘आये मिलन की बेला’ जैसी फिल्मों से वे सुपरस्टार बने. 70 के दशक में ‘सत्यकाम’, ‘रेशमा और शेरा’ ने उनकी एक्टिंग को नई ऊंचाई दी. लेकिन असली धमाल मचाया ‘शोले’ (1975) ने. गब्बर सिंह से भिड़ते वीरू के रोल में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ी बनाई, जो आज भी क्लासिक है. ‘धर्मवीर’, ‘चुपके-चुपके’, ‘सीता और गीता’ जैसी हिट्स ने उन्हें ‘गरम धर्म’ का टैग दिया.

80-90 के दशक में ‘घायल’, ‘बेटा’ और ‘दिलवाले’ ने साबित किया कि उम्र उनके जुनून को रोक नहीं सकती. धर्मेंद्र की निजी जिंदगी भी फिल्मी थी. पहली शादी प्रकाश कौर से हुई, जिनसे सनी देओल और बॉबी देओल जैसे सितारे पैदा हुए. फिर सपनों की दुनिया में सपनों की हीरोइन हेमा मालिनी से प्यार हुआ. 1980 में दूसरी शादी की, जो बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी बनी. इसके बाद दिग्गज अभिनेता ने राजनीति में भी कदम रखा. 2004 में बीजेपी से लोकसभा सांसद बने.

89 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

उनके निधन पर बॉलीवुड के सितारे श्रद्धांजलि दे रहे हैं. धर्मेंद्र का निधन हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत है.


Spread the love