वृ षभ संक्रांति उपाय 2025: हिन्दू धर्म में 12 संक्रांतियों का विशेष महत्व है। जब सूर्य किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तब उस दिन संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

इस वर्ष 15 मई को सूर्य शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं, जिससे वृषभ संक्रांति का आयोजन होगा। इस दिन स्नान, दान और विशेष उपायों का महत्व है। यदि आप सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो राशि के अनुसार उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए उपयुक्त उपाय।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

सूर्य के उपायों के लाभ

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रह मान-सम्मान, पिता, आत्मा और ऊर्जा का प्रतीक है। यदि कुंडली में सूर्य कमजोर हो, तो व्यक्ति को करियर, स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में सफलता के लिए सूर्य देव की कृपा आवश्यक है। नियमित रूप से सूर्य को अर्घ्य देना भी लाभकारी हो सकता है।

12 राशियों के लिए उपाय

मेष राशि: वृषभ संक्रांति पर लाल वस्त्र पहनें। एक लौटे में काला तिल और जल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। गेहूं, गुड़ या लाल कपड़े का दान करें।

वृषभ राशि: पीले रंग के कपड़े पहनना लाभकारी रहेगा। पीली मिठाई या पीली चीज का दान करें।

मिथुन राशि: हरे रंग के कपड़े पहनें। गाय को हरी सब्जी खिलाएं। हरी चीज का दान करें।

कर्क राशि: सूर्य देव की पूजा करें। सफेद वस्त्र पहनें और गाय की सेवा करें।

सिंह राशि: लाल वस्त्र धारण करें। सूर्य को अर्घ्य दें। गेहूं, गुड़ या लाल कपड़े का दान करें।

कन्या राशि: हरे रंग के कपड़े पहनें। हरी चीजों का दान करें और गरीबों की मदद करें।

तुला राशि: लाल रंग के कपड़े पहनें। तांबा, गुड़, गेहूं या लाल कपड़े का दान करें।

वृश्चिक राशि: ॐ सूर्याय नमः का 108 बार जाप करें। पीले रंग के कपड़े पहनें।

धनु राशि: सूर्य को जल अर्पित करें और जरूरतमंदों की मदद करें।

मकर राशि: गुलाबी वस्त्र पहनें। सूर्य की पूजा करें और गाय की सेवा करें।

कुंभ राशि: सूर्य को जल अर्पित करें। पीले कपड़े पहनें और हरे फल का दान करें।

मीन राशि: गुड़ का दान करें। हरे रंग के कपड़े पहनें और सूर्य मंत्र का जाप करें।

Advertisement