(छोटी दिवाली कब है): हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। वहीं, दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाने की परंपरा है।

Spread the love

छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी, नरक चौदस, रूप चौदस या काली चौदस भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। तो साल 2025 में छोटी दिवाली कब है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां छोटी दिवाली की सही तारीख के साथ-साथ छोटी दिवाली पर कितने दिए जलाएं जाएंगे, ये भी जान सकते हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

छोटी दिवाली कब है 2025 में?

साल 2025 में 19 अक्टूबर, दिन रविवार को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन पूरे विधि विधान के साथ भगवान कृष्ण और यमराज की पूजा की जाती है। फिर यम दीपक भी जलाया जाता है।


छोटी दिवाली के शुभ मुहूर्त

19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से 20 अक्टूबर की दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक छोटी दिवाली मनाई जाएगी। छोटी दिवाली की पूजा का शुभ समय 19 अक्टूबर की रात 11 बजकर 41 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक है। वहीं, अभ्यंग स्नान के लिए सुबह 4 बजकर 56 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक का मुहूर्त शुभ है।

छोटी दिवाली पर कितने दीए जलाते हैं?

छोटी दिवाली पर 14 दीये जलाने की परंपरा है, जो नरक चतुर्दशी के दिन जलाए जाते हैं। इनमें से एक दीया यमराज के निमित्त होता है, जबकि बाकी दीये भगवान कृष्ण, मां काली और अन्य देवी-देवताओं के लिए होते हैं। इसके अलावा इस दिन घर के मुख्य द्वार, पूर्व दिशा, मंदिर के पास भी दीए जलाए जाते हैं।


Spread the love