देश के लगभग हर हिस्से में चलने वाले ट्रकों पर यह संदेश आमतौर पर नजर आता है.
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
हालांकि, ज्यादातर लोग इसे केवल एक सामान्य चेतावनी या सड़क संस्कृति का हिस्सा मानते हैं, लेकिन इसके पीछे कई दिलचस्प कहानियां और मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. समय के साथ यह वाक्य भारतीय परिवहन जगत की एक खास पहचान बन गया है. आइए जानते हैं कि आखिर ट्रकों के पीछे “हॉर्न, ओके, प्लीज” लिखने की शुरुआत कैसे हुई.
दूसरे विश्व युद्ध से जुड़ी बताई जाती है कहानी
“हॉर्न, ओके, प्लीज” को लेकर सबसे प्रचलित मान्यता यह है कि इसकी जड़ें दूसरे विश्व युद्ध के दौर से जुड़ी हुई हैं.
कहा जाता है कि उस समय बड़ी संख्या में ट्रक केरोसिन से चलते थे. केरोसिन अत्यधिक ज्वलनशील ईंधन माना जाता था, इसलिए ऐसे वाहनों को सड़क पर चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती थी.
बताया जाता है कि सेना के वाहनों पर उस समय “हॉर्न प्लीज, ऑन केरोसिन” लिखा जाता था. इसका उद्देश्य पीछे चल रहे वाहन चालकों को यह संकेत देना था कि ओवरटेक करने से पहले हॉर्न अवश्य बजाएं, ताकि चालक सतर्क हो सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके.
समय के साथ बदला वाक्य का स्वरूप
मान्यता है कि समय बीतने के साथ “हॉर्न प्लीज, ऑन केरोसिन” वाक्य में बदलाव होते गए और धीरे-धीरे यह “हॉर्न, ओके, प्लीज” के रूप में प्रचलित हो गया.
हालांकि, इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन यह थ्योरी काफी लोकप्रिय मानी जाती है और वर्षों से चर्चा में रही है.
डिटरजेंट ब्रांड से भी जोड़ा जाता है संबंध
इस वाक्य को लेकर एक दूसरी मशहूर थ्योरी भी सामने आती है.
इसके अनुसार, टाटा ऑयल मिल्स का एक डिटरजेंट ब्रांड “ओके” नाम से बाजार में उपलब्ध था. माना जाता है कि ट्रक मालिक और ड्राइवर अपने वाहनों के पीछे “हॉर्न प्लीज” लिखवाते थे और बीच में “ओके” शब्द जोड़ने लगे.
धीरे-धीरे यह शैली लोकप्रिय होती गई और बाद में “हॉर्न, ओके, प्लीज” ट्रकों पर लिखे जाने वाला एक आम संदेश बन गया.
भारतीय रोड कल्चर की बन चुकी है पहचान
आज “हॉर्न, ओके, प्लीज” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि भारतीय सड़क संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बन चुका है. वर्षों से ट्रकों के पीछे लिखी जाने वाली यह पंक्ति लोगों का ध्यान आकर्षित करती रही है और इसके पीछे की कहानी आज भी लोगों में उत्सुकता पैदा करती है.🚨 वायरल खबर
